उत्तर प्रदेश

अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह को  स्थायी अधिवक्ता विजय विक्रम सहित कई अधिवक्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

वर्तमान में अनिल प्रताप सिंह इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में अपर महाधिवक्ता (Additional Advocate General) हैं जो मृदुभाषी एवं तेज तर्रार अधिवक्ता के तौर पर चर्चित हैं।

अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह 
पूर्व मे उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। लगभग 36 वर्षों से अधिक का वकालत का अनुभव रखने वाले अनिल प्रताप सिंह ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड, शेखर तिवारी हत्याकांड, प्रिया वाही हत्याकांड, अजीत सिंह हत्याकांड और आजम खान से जुड़े मामलों में सरकार की पैरवी की है।

आज अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यालय में जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे अधिवक्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की, इस दौरान उनके कार्यालय में बधाई देने वालों अधिवक्ताओं में विजय विक्रम सिंह, संजय सिंह , अरविंद यादव, अशोक कुमार सिंह, शुभम पांडे, सतीश कुमार मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, शुभम सिंह आदि ने बड़े जोशो-खरोश से जन्मदिन की बधाइयां दी और दीर्घायु होने की कामना की। जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे सभी अधिवक्ताओं एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह ने सभी को केक एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

Back to top button