उत्तर प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह का केशव मौर्य ने किया स्वागत, शाह – केशव से यूपी में भाजपा

केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत किया। आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता अमित शाह जी द्वारा की गई जिसमें उन्होंने राज्यसभा एवं विधान परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें सम्मानित किया एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।

मंच से उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Back to top button